मुगलसराय(ब्यूरो)। इस समय ट्रेनें एक से नौ घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रवाना हो रही हैं। सर्वाधिक विलंबित चलने वाली ट्रेनों में आनंद विहार टर्मिनल कोलकाता एक्सप्रेस नौ घंटे है।
वहीं कोलकाता से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 13131 अप कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों की इस स्थिति से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों के अनुसार ट्रेनें आरंभिक स्टेशनों से ही विलंबित होकर रवाना हो रही हैं। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि अधिकांश ट्रेनों के आरंभिक रेलवे स्टेशनों से विलंबित चलने के कारण ट्रेनें विलंबित हो रही हैं।