जिले के नौ विकास खंड क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के मतों की गणना का कार्य रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना केंद्रों पर शुरू हुआ।
इस दौरान नतीजों को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में काफी बेचैनी देखी गई। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धानापुर विकास खंड क्षेत्र की 111 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए चल रही मतगणना में शाम छह बजे तक क्षेत्र पंचायत के 23 प्रत्याशियों के नतीजे आ चुके थे।
इसमें धानापुर कस्बा वार्ड संख्या 21 से गोपाल, बसगांवा से सत्यप्रकाश, मिशिरपुरा से नीलम, चारी से फुलई, करजरा से कमद, धानापुर वार्ड संख्या 23 से इंद्रसेन, महुजी से ऊषा, बहेरी वार्ड संख्या 81 से बबलू, बहेरी वार्ड संख्या 82 से निरंजन, नेकनामपुर से सविता, वार्ड सख्या 27 धानापुर से संतोष, बरहन से सौरंग, तोरवा से विरेंद्र, भदाहू से मनीष, कवई पहाड़पुर से माया, धानापुर वार्ड संख्या 26 से अनिल, वार्ड संख्या 61 से नीतू,
वार्ड संख्या 21 से प्रेमा, वार्ड चार से सुहेल, बिझवल से सुरस्ती देवी, बिरना से निर्मला देवी, आलम खासोपुर से सोनिया, धानापुर वार्ड छह से बबलू, धानापुर वार्ड 30 से मनोज, इनायतपुर से संजय गोड़, पगही से शांति देवी, नगवां से पार्वती, रामपुर दीया से सिंधु, आवाजापुर वार्ड 59 से मंजू, रैथा से बिंदू देवी ने व कमालपुर से लल्लन ने जीत हासिल की।
नियामताबाद की 142 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए अभी तक क्षेत्र पंचायत के दस प्रत्याशियों के नतीजे आ चुके थे। इसमें सतपोखरी से वाहिदा, परोरवां से रामचंदर, जफरपुर से महेंद्र यादव, जफरपुर चकियापर से पुनवासी यादव, सरने से प्रेमचंद बिंद, गोधना से चांदनी देवी, अमोघपुर से शंकरदास, लाखापुर से अजय, सहजौर से विनोद, लोहरा से ओमप्रकाश, सतपोखरी द्वितीय से जैनुलआब्दीन, मलोखर से संजय शर्मा, मुहम्मदपुर से नसीमा बानो, मढिया प्रथम से मुकेश कुमार, मढिया द्वितीय पड़ाव से चंद्रशेखर, व्यासपुर से रीता, बगही से विमला, कटरियां से निशा, हमीदपुर से दिनेश,
खजूरगामव से रानी, खजूरगाव द्वितीय से गीता, छीतमपुर से शशिकांत, महाबलपुर से तारा, हिंदवारी से मनीषा, बौरी से राजीव, गौरी से पांचू जीत दर्ज की। चकिया की 88 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए शाम छह बजे तक कुल 22 प्रत्याशियों के नतीजे आ चुके थे।
धनावल से सीता, बोदलपुर से हनुमान, रामपुर कला से अवधेश, भष्करपुर से उमा देवी, सेमरौर से आशुतोष, पचफेड़िया से सुरेंद्र, भटवारा कला से जनता देवी, धरदे से केशनाथ, पचवनिया से विनोद, धनावल कला से तेतरा, परसिया कला से बृजबाला, जमुआ से रामआसरे, गरला से पियुषलता विश्वकर्मा, मुजफ्परपुर से रामकुमार गुप्ता, तिलौरी से योगेश्वर मौर्या, सिकंदरपुर से राजमोहन, भागुपुर से शिवेंद्र सिंह, हरिपुर से उर्मिला, गोगहरा से रामआसरे व नौडिहा से
पारसनाथजीत दर्ज की। शहाबगंज विकास खंड की 74 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए शाम छह बजे तक आए नतीजों में खखड़ा से रजकलिया, बरियारपुर से मालती, बडौरा से रमेश, लेहरा से संजय पांडेय, रसिया से सिकंदर, छीत्तमपुर से रामराज, शाहपुर से रिंकी देवी, बनरसिया से कमला, राममाड़ों से सावित्री, खिलची से सोनी, डुमरी से शांति, मालदह से अर्जुन, अताय से बसंती, केरायगांव से गिरीशनंदन, पालपुर से सौरभ सिंह,
भूसी से अजीत, बनभिषमपुर से रामचंद्र विजयी रहे। चहनियां की 105 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए चल रही मतगणना में शाम छह बजे तक 27 प्रत्याशियों के नतीजे आ चुके थे। बरहनी में शाम छह बजे तक 24 प्रत्याशियों के नतीजे आ चुके थे। नौगढ़ विकास खंड की 40 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए शाम छह बजे तक 19 प्रत्याशियों के नतीजे आ चुके थे।
इसमें जमसोती से राजेश कोल आदि विजयी रहे। वहीं चुप्पेपुर से चंचला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता मात्र दो मतों के अंतर हराकर से जीत दर्ज की। वहीं अभी तक जिला पंचायत के एक भी प्रत्याशी के नतीजे नहीं आए हैं। परिणाम के इंतजार में प्रत्याशी और उनके समर्थक देर रात तक डटे रहे।