पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के धीना स्टेशन पर रविवार की शाम से फरक्का एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा मेल का ठहराव शुरू हो गया। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव कोरोना संक्रमण के दौरान वर्ष 2021 में बंद किया गया था।
तीन साल बाद फिर से दोनों ट्रेनों का ठहराव क्षेत्रीय लोगों की मांग पर फिर से शुरू किया गया है। रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक हाजीपुर, मंडल रेल प्रबंधक दानापुर और धीना स्टेशन मास्टर को ठहराव के संबंध में आदेश जारी किया था। पहले दिन फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और अमृतसर-हावड़ा मेल तीन घंटे देरी से धीना स्टेशन पहुंची।