धीना। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह और जिला मंत्री परमानंद सिंह ने मंगलवार की शाम धीना बाजार में तिरंगा वितरित कर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत प्रतिदिन प्रभात फेरी, ध्वज निर्माण, वाद-विवाद प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।
कामेश्वर राय ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के लिए चंदौली के शहीदों ने भी अपना योगदान दिया था। सैयदराजा और धानापुर में भी ऐतिहासिक आंदोलन हुआ था। पूर्व जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए सभी को अपने घरों के छत पर तिरंगा फहराने होगा। इस दौरान डॉ. संजय सिंह, मोहन राय, विनोद सिंह, राजू रतन सिंह पिंटू, छोटे सिंह रहे। संवाद