सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
बकृष्णानंद अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वह लंबे समय से एंबुलेंस चालक के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे और सर्विस रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन से गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग भी की गई, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। थाना प्रभारी बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।