फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट पड़ गई भारीः कार पर करतब दिखा रहा था युवक, वीडियो वायरल; 17 हजार रुपये का लगा जुर्माना

Tue, 06 Aug 2024 07:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: कार पर युवक के स्टंट का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस इसकी तफ्तीश में लग गई। चंदौली के यातायात निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
कार से स्टंट कर रहा था युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार पर करतबबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। अमर उजाला के छह अगस्त के अंक में संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने सोमवार को सड़क पर कार का दरवाजा खोलकर स्टंट करने वाले युवक पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और कार को जब्त करने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक हाइवे पर अपने कार का दरवाजा खोलकर करतबबाजी कर रहा था। 

मामले को संज्ञान में लेते हुए मुगलसराय थाना क्षेत्र के परमार कटरा के रहने वाले मोहम्मद कैफ के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में कार को जब्त कर आरोपी पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें