फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोल्ड ड्रिंक के विवाद में दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, सदमे से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
बरहनी पीएचसी में घायल अभय का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात कोल्ड ड्रिंक खरीदने के दौरान ग्राहक और दुकानदार में मारपीट हो गई। इस घटना से सदमे में आए दुकानदार के बुजुर्ग पिता गणेश गुप्ता (85) की मौत हो गई। मारपीट में बुजुर्ग की मौत की खबर से गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल ग्राहक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कम्हरिया गांव में गणेश गुप्ता के बेटे धर्मराज की परचून की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान पर धर्मराज का बेटा संदीप बैठा था। इसी बीच गांव का अभय खरवार दुकान पर पहुंचा। कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर संदीप और अभय के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों में मारपीट होने लगी, जिसमें अभय खरवार घायल हो गया।
मारपीट की सूचना पाकर गणेश दुकान की ओर जाने लगे। वह दुकान के पास पहुंचे ही थे कि अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर पीएचसी बरहनी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मारपीट में बुजुर्ग के मौत की खबर से गांव में तनाव फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल अभय को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गणेश गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर नामेंद्र कुमार ने बताया कि कंदवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने ग्राहक और दुकानदार से पूछताछ की है। आशंका है कि सदमे से बुजुर्ग की मौत हुई है। किसी पक्ष से तहरीर भी नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें