फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बरसात में डूब जाते हैं तीन वार्ड, 15 हजार की आबादी हर साल होती है हलाकान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के अटकहवा बस्ती में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भले ही लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पीडीडीयू के अलीनगर, मुगलचक और नई बस्ती वार्ड के करीब 15 हजार लोगों के लिए बरसात का मौसम मुसीबत लेकर आता है। इन वार्डों की गलियां और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। घरों में पानी घुसने, आवागमन बाधित होने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले हर साल ऐसी समस्या का सामना करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर के इन तीनों वार्डों में नाले-नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इन तीनों वार्डों का पानी मुगलचक स्थित तालाब में एकत्र होता है। इसके बाद पानी सीओ कार्यालय के पीछे स्थित नाले में पहुंचता है, जहां से पंप के जरिये उसे सकलडीहा मोड़ स्थित नाले में छोड़ा जाता है। समस्या यह है कि सकलडीहा मोड़ तक पानी पहुंचाने के लिए जीटी रोड के नीचे अंग्रेजों के समय बना कुलावा है।
कुलावा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। इससे आसपास के इलाके जलमग्न हो जाते हैं। पंप लगाने के बावजूद पूरी तरह से पानी नहीं निकल पाता, जिससे तीनों वार्डों में नारकीय हालात हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका और जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या समाधान नहीं हो सका। बरसात में बच्चों का स्कूल जाना, लोगों का काम पर निकलना और बाजार जाना तक मुश्किल हो जाता है। जलभराव से सड़कें खराब हो जाती हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इनसेट
फोरलेन के किनारे बन रहे नाले से निकलेगा पानी
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू हो गया है। चकिया तिराहे से पचफेड़वा तक फोरलेन के साथ पीडब्ल्यूडी दोनों ओर बड़े नाले का निर्माण करा रहा है। योजना के तहत तीनों वार्डों का पानी तालाब के जरिये सीधे इस नाले में जाएगा, जिससे पुराने कुलावे पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।



कोट-
...........
फोरलेन के साथ बड़े नाले बन रहे हैं, जिनके जरिये तीनों वार्डों के पानी की निकासी होगी। इससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। वहीं, अकटहवा बस्ती में सड़क निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है और जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें