फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के बीच ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक्ड शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को संचालित करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण सामान्य तौर पर बैंक बंद रहते। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को यूएफबीयू की हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को सारे बैंक खोले जाएंगे। इस संबंध में जिले के सभी बैंकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है, लेकिन ग्राहकों के लिए एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
वित्त मंत्रालय ने भी आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को जारी रखने के लिए कदम उठाए हैं। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य रविवार को ही निपटा लें और हड़ताल के दौरान मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें