बैग में 8 से 10 बोतलें भेज रहे
पीडीडीयूनगर से बिहार में शराब की खेप पहुंचाने का एक बार में 1000 रुपये मिलता है। बैग में 8 से 10 बोतलें अंग्रेजी शराब की होती हैं। 15 दिन में 15 हजार रुपये इस तरह से वह कमा रहे हैं। इसी लालच में अन्य युवा भी कोरियर सेवा दे रहे हैं। पीडीडीयूनगर के कुछ शराब लाइसेंसी भी इसमें शामिल हैं। यह जानकारी आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को भी है।
चेन पुलिंग कर चढ़ाते और उतारते
पीडीडीयूनगर-गया रेल खंड और पीडीडीयूनगर-पटना रेलखंड के छोटे स्टेशनों से शराब की बोतल लेकर युवक ट्रेनों में सवार होते हैं। चेनपुलिंग कर युवकों को कोच में चढ़ाया और उतारा जाता है। छोटे स्टेशनों पर चेकिंग नहीं होने के कारण ज्यादातर कोरियर यहीं से ट्रेनों में सवार होते हैं।
बोले अधिकारी
होली को लेकर ट्रेनों में विशेष चेकिंग हो रही है। बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में स्कॉर्ट लगाई गई है, जो संदिग्ध सामान की चेकिंग कर रहे हैं। कैंट और पीडीडीयूनगर स्टेशन से अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है। - कुंवर प्रभात सिंह, सीओ जीआरपी