फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Paper Leak Case: सीबीआई ने कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों को खंगाल कर जुटाए साक्ष्य, की पूछताछ

Mon, 10 Mar 2025 06:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli Paper Leak Case: जिले में सीबीआई ने रेलकर्मियों से छुट्टी के दिन भी दो घंटे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार सोमवार को फिर गिरफ्तार अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय अधीक्षकों को तलब किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में विभागीय प्रमोशन की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में सीबीआई की टीम ने रविवार को छुट्टी के दिन भी डीआरएम के कैंप कार्यालय में दो घंटे तक आवश्यक दस्तावेज खंगाले। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार सोमवार को फिर गिरफ्तार अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय अधीक्षकों को तलब किया गया है। सोमवार को दिन भर सबूत एकत्र करने के बाद शाम को सीबीआई की टीम लौट जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी ठहराने के लिए सीबीआई ने सबूत जुटा लिया है। गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों के डिटेल जुटाकर उसे सबूत के तौर पर प्रस्तुत करने की तैयारी है। 

लोको पायलट से चीफ लोको पायलट इंस्पेक्टर की चार मार्च को होने वाली विभागीय परीक्षा से पहले सोमवार की रात सीबीआई ने नगर के काली महाल स्थित एक मैरिज लॉन में पहुंचकर पेपर हल करने के आरोप में आठ लोको पायलट और वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को सीबीआई डीआरएम कार्यालय में दिन भर पूछताछ व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के साथ लोको पायलट व कार्यालय अधीक्षक सहित 26 लोगों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद बीते शुक्रवार को सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम फिर डीआरएम कार्यालय पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। रविवार को डीआरएम कार्यालय में छुट्टी रही। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आठ सदस्यीय सीबीआई की टीम डीआरएम कार्यालय के पहले तल स्थित कैंप कार्यालय पहुंची। यहां आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया। वहीं पर चार से पांच लोगों को बुलवाकर पूछताछ की। दो घंटे तक चली जांच और पूछताछ के बाद टीम गेस्ट हाउस लौट गई।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने सोमवार को पकड़े गए लोगों के कार्यालय अधीक्षकों को बुलाया गया है। सोमवार को दिन भर सबूत एकत्र करने के बाद शाम को टीम लखनऊ रवाना हो जाएगी। सीबीआई की टीम ने पहले दिन दस्तावेज लिए। वहीं डीआरएम कार्यालय के पहले तल पर एक ऑफिस को अपना कैंप कार्यालय बनाया। वहीं संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच पड़ताल भी की। 

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सीबीआई टीम अपने कैंप कार्यालय पहुंची। यहां पकड़े गए अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय अधीक्षकों को बुलवाया। उनसे आवश्यक दस्तावेज जुटाए। इसके बाद शाम छह बजे तक एक-एक दस्तावेज को सीबीआई खंगालती रही। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को मेल से लखनऊ कार्यालय भेजा। सूत्रों के अनुसार टीम सोमवार तक दस्तावेजों की जांच करेगी। दूसरी तरफ सीबीआई की जांच से संबंधित विभागों के अधिकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें