फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को काला झंडा दिखाने वाले युवक से मिलेंगे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच दिसंबर को रामगढ़ में हुई सभा के दौरान काला झंडा दिखाने वाले महेवा गांव निवासी सौरभ भारती से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलने की इच्छा जताई है। सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव की पहल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने 27 दिसंबर को लखनऊ आमंत्रित किया है। इसके पूर्व रविवार को जिले में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने सौरभ से मुलाकात नहीं की। इसको लेकर महेवा गांव के लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रामगढ़ में जनसभा के दौरान सपा कार्यकर्ता और महेवा निवासी सौरभ भारती ने जनसभा में पहुंच कर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने सौरभ भारती की जमानत कराई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इस मामले से अवगत कराया। इसपर अखिलेश यादव ने 27 दिसंबर को सौरभ से मिलने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें