फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार हटाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र  के कटेसर गांव में हाइटेंशन विद्युत तारों को बस्ती से न हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव के चौराहे पर खड़े होकर बिजली विभाग के  खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान लोगों का कहना रहा कि गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया हाइटेंशन तार काफी जर्जर हाल में है। जिसकी वजह से हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। चेताया कि यदि शीघ्र जर्जर तार को बस्ती से हटाकर नहीं लगाया गया, तो वे सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


ग्रामीणों  का कहना है कि घनी आबादी के बीच से हाइटेंशन तार  गया हुआ है, जो काफी जर्जर हाल में है।  
इस तार को हटवाने  के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन तार को आज  तक नहीं हटाया गया। कहा कि तार काफी नीचे से गुजरा है।

 जिसकी वजह से  अनहोनी की आशंका से लोग घरों के छतों पर निकलने से भी परहेज करते हैं।  चेताया कि यदि शीघ्र हाइटेंशन  तार को नहीं हटाया गया तो हम सभी आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान उत्तम यादव, राम कुंवर, पंचम, प्यारे यादव, दुलारे यादव,  राजेश, सत्यनारायण, विजय यादव, आत्मा पहलवान आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें