फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
 गंगा के बढ़ते जलस्तर  एवं लगातार हो रही वर्षा से पूर्वी महाइच एवं नरवन   परगना के कई गांवों में अगहर वीर बहुरिया नदी का पानी आ जाने से महुजी,   वीरासराय, मुरलीपुर, अवहीं, सिसौड़ा, नूरी, तंबागढ़, कुसहां गांवों के लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा धानापुर  विकास  खंड के बिंदपुरवा में बाढ़ राहत चौकी स्थापित की गई है जहां पर  क्षेत्रीय  लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, एएनएम सहित  अन्य  मौजूद रहे परंतु ग्रामीणों को राहत के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिला। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस तानाशाही रवैया के खिलाफ बाढ़  चौकी  के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हरिलाल, रामचरन,  रामपति,  राजदेब, श्रीनाथ, रमायन, विश्वनारायण, दुलारे, मुन्ना, पप्पू,  सत्यनारायण,  धर्मेंद्र आदि      मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
लोगों ने किया एसडीएम का घेराव
टांडाकला (ब्यूरो)।   क्षेत्र के मारुफपुर स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत   चौकी का मंगलवार को मौका मुआयना करने आए सकलडीहा एसडीएम जितेंद्र कुशवाहा  का लोगों ने  सपा नेता सेचन यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को समस्याओं  को लेकर  घेराव किया। एसडीएम ने तत्काल  बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन बनवाने का  निर्देश दिया। वहां मौजूद  पशुचिकित्सक सुभाष यादव ने मंगलवार को अपने  खर्चे से सभी बाढ़ पीड़ितों का  भोजन बनवाने का जिम्मा लिया। बुधवार से  यह जिम्मेदारी जिला पंचायत सदस्य  श्रवण यादव और लेखपाल को सौंपा गया है।  घेराव करने वालों में जिला पंचायत  सदस्य अनिल यादव, श्रवण यादव, चंद्रमा राजभर,  सुभाष यादव, मंगला यादव आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें