स्थानीय प्लांट डिपो में कार्यरत एमसीएम कैटेगरी के कर्मचारियों को
रिस्ट्रकचरिंग को लाभ मिलने में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को
ईसीआरकेयू के कार्यकर्त्ताओं ने मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के बाहर
धरना दिया।
दिन भर चले धरने के बाद संगठन के लोगो ने कहा किया यदि
मांगे जल्द से जल्द नहीं मानी जाती भविष्य में कारखाने को बंद करने के लिए
विवश होंगे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हाजीपुर जोन में बैठे
उच्चाधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक इस
पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। इस दौरान बीएस भदौरिया, केदार प्रसाद,
सुलतान अहमद, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, केएन तिवारी, नारायण सोनकर आदि
रेलकर्मी मौजूद रहे। अध्यक्षता संगठन के शाखा अध्यक्ष रामा शंकर मिश्रा ने
किया।