सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा लेखपालों पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिले भर के लेखपालों ने चारों तहसील चंदौली, चकिया, सकलडीहा और मुगलसराय मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में आजम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण व सम्मानित संवर्ग है। लेखपाल किसानों व ग्रामीणों से संबंधित योजनाओं व नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके बावजूद शासन द्वारा लेखपाल संवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि सरकार में बैठे मंत्री लेखपालों को बेज्जत कर रहे हैं। अपने विभाग की कमी को लेखपालों पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है। सार्वजनिक रूप से पूरे लेखपाल संवर्ग को अपमानित करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन में मांग किया कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों करने से रोका जाए। इस मौके भोला शंकर गौतम, दीपक मिश्रा, संजय यादव, माधुरी पांडेय, अखिलेश कुमार, नेहा सिंह, दीपा चौबे इस मौके पर गुलाब, राजाराम, मिथिलेश, रामदुलार राम, रामजी, चंद्रभान, आलोक कुमार पटेल, राकेशलाल श्रीवास्तव, योगेशलाल श्रीवास्तव, रामकृत यादव, गुलाब आदि मौजूद रहे।