फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश के बाद सकलडीहा पीजी और इंटर कॉलेज में भरा पानी

विज्ञापन
सकलडीहा में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सकलडीहा। पिछले पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सकलडीहा में तहसील से लेकर सीओ कार्यालय सहित शिक्षण संस्थान जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी पानी निकासी की समस्या को लेकर तहसील के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात का पानी घरों से लेकर खेतों में भरा है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
बारिश के कारण सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान और मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। शिक्षकों और छात्रों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। एलटी कॉलेज में बीते कई दिनों से पठन-पाठन बाधित है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गेट से लेकर कक्षाओं तक पानी भर गया है। इससे पठन-पाठन के साथ शिक्षकों और छात्रों को आने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय और डायट परिसर के साथ आवासीय छात्राओं को बरसात के पानी से होकर जाना पड़ रहा है। विषैले जंतुओं के काटने का डर बना हुआ है। शिकायत के बाद भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है।
इसी तरह क्षेत्र के उकनी, दिनदासपुर, सलेमपुर, रानेपुर, ईटवा, बलारपुर, ओनावल, अमावल, चतुर्भुजपुर, तेनुवट, नई बाजार, दिघवट सहित रायल ताल से जुड़ी हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान और कार्यालय में कार्य प्रभावित : सकलडीहा। बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से कृषि उपसंभाग केंद्र, इंटर कॉलेज, अनुसूचित छात्रावास, पीजी कॉलेज, पंचायत भवन और परिषदीय विद्यालय बारिश के बाद से जलमग्न हो गए हैं। इसके साथ ही आदि हिंदू प्राथमिक विद्यालय, मॉडल आंगनवाड़ी और एलटी कॉलेज जैसे संस्थान भी जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें