फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हत्या के बाद मुकेश ने लूटे थे लाखों के गहने और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली के लाजपत नगर में मुकेश ने न सिर्फ मां और बेटे की हत्या की, बल्कि घर से नकदी और गहने भी लूट कर भाग गया था। मगध एक्सप्रेस से मुकेश की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद कोच से रुपये और गहनों से भरा बैग भी बरामद हो गया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हत्यारोपी मुकेश को पीडीडीयू जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उस समय उसने बैग के बारे में कुछ नहीं होने की बात बताई। ट्रेन छूटने के कुछ देर बाद पूछताछ में उसने लूट की बात स्वीकार की और बताया कि बैग ट्रेन के जनरल कोच में ही सीट के नीचे था। इस पर आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने आगे के बक्सर, आरा, दानापुर आदि स्टेशनों को सूचित किया। प्रयास के बाद दानापुर स्टेशन पर बैग बरामद हो गया। बैग में 55 हजार रुपये नकद, सोने की हार, एक मंगलसूत्र, कान के हीरे के टप्स सहित 13 नग गहने बरामद हुए। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बैग भी दिल्ली पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें