फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। पूरा विजयी जाने वाले गांव का मुख्य मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिससे नाबदान का पानी सड़कों पर लगा रहता है। गिट्टियां बिखरी हुई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पूरा विजयी मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस सड़क को लेकर ग्रामीण व ग्राम प्रधान ने कई बार उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी से भी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनाई गई। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र चौधरी ने बताया कि कई वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पुराविजयी गंगापुर जाने के लिए सिर्फ एक ही यह मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही इस सड़क को नहीं बनाया गया तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक के प्रत्येक गांव की छोटी-से छोटी सड़कें बना दी गई हैं। सात हजार आबादी वाले गांव में जाने के लिए सिर्फ एक मुख्य मार्ग है जो खस्ताहाल है। प्रदर्शन करने वालों में राम-लखन यादव, राजेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, सिताराम, गुलाब, निमाइत, रामप्रवेश सिंह, सुभाष सिंह, धनई राम, रामरती आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें