फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौटने के बाद युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ओरवां गांव में 30 वर्षीय युवक ने मंगलवार को फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

ओरवा गांव के निवासी स्व. राजदेव राजभर के दो पुत्र दामोदर और धर्मेन्द्र थे। कुछ साल पूर्व बड़े भाई दामोदर ने पारिवारिक कलह के कारण आत्म हत्या कर ली थी। तीन दिन पूर्व धर्मेन्द्र उर्फ सहोदर दिल्ली से वापस घर आया हुआ था। घर आने के बाद वह चकिया के तारगांव स्थित ससुराल गया था। मंगलवार की सुबह ससुराल से लौटने के बाद धर्मेन्द्र ने घर के अंदर कड़ी के सहार रस्सी का फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर गांव में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्री है। गर्भवती पत्नी ममता और माता जमवंती का रोते रोते बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजवा दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें