फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक दिन के बाद बिजलीकर्मियों का तीन घंटे कार्य बहिष्कार फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन के बाद बिजलीकर्मियों का तीन घंटे कार्य बहिष्कार शुक्रवार से फिर शुरू हो गया। बिजलीकर्मियों ने गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय परिसर में दोपहर दो से शाम के पांच बजे तक कार्य से विरत रहकर निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि ग्रांट थॉर्टन का पॉवर कारपोरेशन में नया टेंडर घोटाला सामने आने के बाद पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए अवैध ढंग से ट्रांजैक्शन कंसलटेंट ग्रांट थॉर्टन नियुक्त किए गए। नियुक्ति आदेश तत्काल रद्द किया जाए।
पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल पर आरोप लगाया कि उन्होंने 27 मई की शाम उपभोक्ताओं का ब्रेकडाउन अटेंड करने व उपभोक्ता सेवा को प्राथमिकता देने के कारण 87 अधिशासी अभियंताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रबंध निदेशकों को आदेश जारी किया है। इससे अभियंताओं और कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें