फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में शौच करने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव में निर्माणाधीन मकान में शौच कर रहे व्यक्ति को मना करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। इसमें महिला समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने चकरघट्टा थाने की पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

ठठवां गांव में पूर्व प्रधान चंद्रमा मौर्य और उनके भाई सत्यनारायण मौर्य से गांव के सुदामा मौर्य के बीच कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को एक निर्माणाधीन भवन के पीछे जाकर सुदामा मौर्य शौच करने लगा। मना करने पर वह उलझ गया और शोर मचाने लगा। इसमें दोनों पक्षों के लोग परिवार के साथ आमने-सामने लाठी डंडे के साथ इकट्ठा हो गए। तू- तू मैं- मैं के बीच लाठियां चलने लगी और एक पक्ष के सत्यनारायण (48) चंद्रमा (62) सुनील (30) देवानंद (15) गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा (60) और उसकी पत्नी (58) बेटे घनश्याम (35) दिनेश (32) को भी काफी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज किया किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें