फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में एई और जेई मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सिंचाई के व्यस्त समय में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं की सिंचाई मुख्यालय में गैरहाजिरी की सूचना पर एसडीएम अजय मिश्र ने रविवार को अभियंताओं के आवास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता के आवास में सींचपाल को रहता देख नाराजगी जताई और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस दौरान चेताया है कि बिना सूचना के कोई सिंचाई मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सभी अभियंताओं को अपने सिंचाई मुख्यालय स्थित आवास पर रहने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान सिंचाई के व्यस्त समय में आवर में अभियंताओं की चकिया स्थित मुख्यालय से गायब रहने की शिकायत कर रहे हैं। इस शिकायत पर जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी अजय मिश्र ने सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड के मुख्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड प्रथम के दो अवर अभियंताओं को छोड़कर सभी सहायक एवं अवर अभियंता मुख्यालय से नदारद मिले। एक अभियंता के खाली आवास में सींचपाल रह रहे थे। यह देखकर उपजिलाधिकारी नाराज हो गए और तत्काल सींचपाल को आवास खाली करने का निर्देश दिया। वहीं सभी सहायक एवं अवर अभियंताओं को मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश जारी किए। अभियंताओं की गैरमौजूदगी की रिपोर्ट तैयार की तथा वहां मौजूद कर्मचारियों से रिपोर्ट पर हस्ताक्षर भी करवाया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें