फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अपर मुख्य सचिव की ओर से अधिवक्ताओं के चेंबर में मारपीट सहित विवेचक से दुर्व्यवहार करने की टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को सभा कर अधिवक्ताओं ने इस टिप्पणी की भर्त्सना की और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन की बैठक बार सभागार में हुई। इसमें अधिवक्ताओं के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई गई। वहीं अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने विरोध के बाद उपजिलाधिकारी सदर को पत्रक दिया। सभा में चंद्रमौलि उपाध्याय,अध्यक्ष सुभाष चंद्र, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, राजेन्द्र तिवारी, मुरलीधर सिंह, समरनाथ यादव, इम्तियाज अहमद, विनय कुमार सिंह, रणधीर सिंह, शफीक अहमद, वंश नारायण सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव रहे। संचालन महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने किया। इसी तरह डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने सचिव के टिप्पणी के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। बाद में संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा मे एक स्वर में अधिवक्ताओं ने इस टिप्पणी की निंदा की। महामंत्री शमशुद्दीन ने कहा कि जारी पत्र अधिवक्ता के सम्मान के खिलाफ है। बाद में पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्रक सौंप कर इसका विरोध जताया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विधाचरण सिंह, अनिल कुमार सिंह, आनंद सिंह, अमित सिंह दद्दू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह, उदय प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री सुजीत कुमार सिंह,गोविंदा गोस्वामी,अभिनव आनंद सिंह, योगेश सिंह लड्डू, रीता भारती रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार बार कौसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सकलडीहा संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने अपर मुख्य सचिव की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भड़ास निकालते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। इस मौके पर बार अध्यक्ष नितिन कुमार तिवारी, महामंत्री पंकज कुमार सिंह, योगेन्द्र मिश्रा, यशवंत सिंह यादव, जनार्दन मिश्रा, रामराज यादव, मनोज पांडेय, जयप्रकाश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें