सकलडीहा में साफ-सफाई के लिए प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। स्थानीय तहसील परिसर और अधिवक्ता भवन में साफ सफाई न होने और बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था से नाराज होकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि तहसील परिसर में व्याप्त दुर्व्यवस्था दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय में भी साफ सफाई नहीं हो रही है। अधिवक्ता भवन में झाला लगा हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी शिकायत अधिवक्ताओं ने कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, बुद्धिराम, अखिलेश यादव, अखिलेश पांडेय, अरविंद यादव, विजयी, कुबेर सिंह, बीरेन्द्र प्रताप, अजय शंकर पांडेय, जयप्रकाश नारायण रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने बताया कि साफ सफाई सहित अन्य समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।