चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बार सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें राष्ट्रीय स्तर के संगीतकार व कलाकार हरिशंकर तिवारी उर्फ मंटू व राकेश यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से झूमने पर विवश कर दिया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी मिलकर मनाएं। परिवार के साथ पास-पड़ोस के लोगों के साथ खुशियों को साझा करें और जिनके जीवन में विवशता व उदासी है, उनके जीवन को भी खुशियों के रंग में रंगने का प्रयास व पहल करें। अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि होली शंति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचार के साथ मनाएं। इस दौरान महामंत्री शमशुद्दीन, पंचानन पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, अनिल सिंह, आनंद कुमार सिंह, सुल्तान अहमद, अभिनव आनंद सिंह, योगेंद्र सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शैलेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मदन सिंह, अजय कुमार रहे।