फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। वहीं, ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, एसएमवीटी बंगलूरू से दानापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 घंटे लेट रही। अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंबित रहीं।
विज्ञापन

रविवार को अप की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल एक घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल साढ़े छह घंटे, देवलाली-दानापुर एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। इसी तरह वापी-दानापुर स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल चार घंटे लेट रही। वहीं, डाउन की ओर जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट पौने दो घंटे, पंजाब मेल ढाई घंटे लेट रही।
इसी तरह विभूति एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पुरी-ग्वालियर स्पेशल साढ़े पांच घंटे, आनंद विहार-मुजफ्फपुर स्पेशल सात घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। वहीं, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, दानापुर-कोटा स्पेशल दो घंटे लेट रही। नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी सवा तीन घंटे, नई दिल्ली पटना क्लोन स्पेशल चार घंटे लेट रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें