फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में 97.2 प्रतिशत अंक पाकर आदित्य रहे जिला टापर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में खुशी से उछलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट बुधवार को दोपहर बाद घोषित हुआ। इसमें 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ एसजी पब्लिक स्कूल के आदित्य कुमार वर्मा जिले में अव्वल रहे। इसी स्कूल के अमित कुमार और सनबीम स्कूल के मोहम्मद दानिश 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के गौतम मौर्या 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को ही मानव संसाधन विकास मंत्री ने बुधवार को दसवीं के रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। इसके बाद से बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। आज सुबह से ही बच्चे इंटरनेट खंगालने में जुट गए। दोपहर बाद रिजल्ट जारी होने की घोषणा होते ही छात्र-छात्राओं ने रोल नंबर देखा और उसमें स्वयं को पास देख कर खुशी से उछल पड़े। वहीं स्कूलों में भी शिक्षकों ने रिजल्ट देखा और छात्रों को इसकी जानकारी दी। बाद में छात्रों को स्कूल पर बुलाकर मुंह मीठा कराया। यही नहीं छात्रों को सम्मानित भी किया। स्कूलों पर बच्चे एक साथ एकत्र हुए तो खुशी से झुमने लगे। हालांकि नगर में लॉकडाउन होने की वजह से मिठाइयां की दुकानें बंद रही। इससे थोड़ी सी दिक्कत हुई। स्कूलों ने सफल छात्रों के लिए कई रियायतों की भी घोषणा की है। पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर छात्रों में उल्लास छाया रहा। सफल छात्रों ने स्कूलों में शिक्षकों का आशीर्वाद लेने के बाद घर पहुंच कर माता पिता का आशीर्वाद लिया। यही नहीं समीप के मंदिरों पर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। हालांकि लॉकडाउन की वजह से होटल, रेस्टूरेंट आदि में नहीं जा सके। पिकनिक आदि न मनाने से भी छात्रों में निराशा रही।
पीडीडीयू नगर। सीबीएसई कक्षा दसवी के परीक्षा परिणाम में एसजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। स्कूल के आदित्य कुमार मौर्य जिले में टाप रहे हैं। वहीं अन्य बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

स्कूल के 229 छात्र छात्राओं में 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। स्कूल के अमित कुमार ने 97, योगेश सिंह 96.4 , सुमित यादव 96, सुखम सिंह 95.6, आदित्य मिश्रा 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने आदित्य कुमारवर्मा की 11वीं ओर 12वीं की शत प्रतिशत जबकि अमित कुमार की 75 और योगेश सिंह ने पचास प्रतिशत फीस माफ करने की घोषणा की है।
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय विद्यालय में दसवीं में बलदाऊ 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टापर बने हैं। वहीं इसी विद्यालय की शिक्षिका पूनम सिन्हा की पुत्री सुनिधि 95.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और राजश्री 94.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय के प्राचार्य केके भारती ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय,समशेर पटेल, सुधा श्रीवास्तव, सीएस मौर्य, चंद्रभूषण, देवानंद रहे।
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर स्थितसनबीम स्कूल में मेधावी छात्रों ने सीबीएससी 10वीं की परीक्षा मेंसफलता का परचम लहराया है। 97 फीसदी अंकों के साथ मोहम्मददानिश इकबाल ने अव्वल रहे हैं। स्कूल के विभोरश्रीवास्तव,गरिमा सिंह, राशि सिंह, शशांक कुमार, अंकितासोनी ने भी अच्छे अंक से स्कूल का मान बढ़ाया है।
विद्यालय की निदेशिका श्वेता कनूडिया ने छात्रों एवं शिक्षकों को इस शानदारपरीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य सीके पालित ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य स्मृति खन्ना, उपप्रधानाचार्य (शैक्षणिक) रामप्रताप सिंह, संजीव भूषण सिन्हा, आनंद पाठक रहे।
चंदौली। सेंट थामस स्कूल स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के आयुष सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रहे। इसी तरह चन्द्रेश सिंह, श्रीराम सिंह, अंशिका पांडेय, कृष्ण कुमार वर्मा ने भी स्कूल के टापर में जगह बनाई। छात्रों को स्कूल में सम्मानित किया गया।
पीडीडीयू नगर। मानस कॉन्वेंट स्कूल, मानस नगर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। शुुुभम कुमार यादव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप पर रहे। अंकित सिंह, नितिन कुमार, शशांक शेखर, अनुपम कुमारी ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक सुरेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ. शंभूनाथ और उप प्रधानाचाय्र कुलदीप अग्रवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पड़ाव। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के निमिष अग्रवाल 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। गौतम अग्रवाल 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे, स्वाति सिंह 92.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के प्रबंधक निदेशक मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, गौरांग बजाज, निदेशिका हर्षिता बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, उपप्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें