सकलडीहा में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान करती पुलिस।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। कोरोना संक्रमण काल में जिला प्रशासन की ओर से सशर्त छूट दिए जाने के बाद लोग लगातार लापरवाही बरत रहे है। शुक्रवार को पीडीडीयू नगर में बिना मास्क लगाए घूम रहे 150 लोगों का पुलिस ने चालान किया। वहीं सकलडीहा पुलिस ने खरीदारी के दौरान उचित दूरी नहीं रखने वाले दो दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
कोरोना संक्रमणकाल में लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन की ओर से सशर्त छूट दी गई है। इसमें बाजरों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ मास्क लगाने के लिए निर्देशित किया गया। बावजूद इसके लोग लगातार लापरवाही बरत रहे है। बाजारों में न तो उचित दूरी का ख्याल रखा जा रहा है और नहीं मास्क का इस्तेमाल कर रहे है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पीडीडीयू नगर में बिना मास्क पहन घूमने वालों के खिलाफ कोतवाल शिवानंद मिश्रा की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 150 लोगों का चालान किया। वहीं सकलडीहा में कोतवाल सत्येंद्र यादव की ओर से अभियान चलाकर सोशल डिस्टेंस नहीं रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दर्जन लोगों का पुलिस ने चालान किया। इस दौरान मौके पर कस्बा पुलिस चाकी प्रभारी बाबूराम यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।