फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकासखंड क्षेत्र में बाहर से आए प्रवासियों की गणना में ग्राम पंचायत अधिकारियों के विफल होने के बाद सफाईकर्मियों द्वारा सर्वे का कार्य पूरा गया। इस दौरान कुल 2734 प्रवासियों की मौजूदगी मिली। सफाईकर्मियों से मिले आंकड़ों को विभाग की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां प्रेषित कर दिया गया। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर आधार दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्यवाई की संस्तुति डीपीआरओ ने की है।
विज्ञापन

प्रभारी एडीओ पंचायत अशोक कुमार के मुताबिक कोविड-19 में बाहर से आए प्रवासियों के नाम, पता व मोबाइल नंबर रजिस्टर पर अंकित कर, इसे छह जून तक जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां भेजा जाना था। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन अन्य कार्यो के दबाव में यह लोग प्रवासियों की गणना ठीक तरीके से नहीं कर पाये। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दूबे ने सफाईकर्मियों से सर्वे कराने के आदेश दिया। जिसपर सफाईकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रवासियों की संख्या से जुड़ी रिपोर्ट पंचायत विभाग को सौंप दी। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने आधार दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्यवाही करने की संस्तुति की है। बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के सर्वे में 1519 प्रवासियों की ही उपस्थिति की रिपोर्ट ही गयी थी। जिस पर संदेह होने पर सफाईकर्मियों से सर्वे कराया गया था। सफाईकर्मियों की ओर से दी गई रिपोर्ट में प्रवासियों की संख्या 2734 मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें