फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भभुआ। मोहनिया के दुर्गावती थाना अंतर्गत चेहरिया बाजार में शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दुलार चंद्र साह (60) की मौत हो गई। मृतक की चेहरियां बाजार में किराने की दुकान है। सुबह घर से दुकान खोलने के लिए बाइक से जा रहे थे। घर से कुछ दूर जाने के बाद दुर्गावती की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। इससे नाराज क्षेत्रीय लोगो ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें