Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने जुआ सिंडीकेट पर शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी के निर्दश पर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है।
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में पकड़े गए बड़े जुआ सिंडीकेट मामले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले एसपी के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सिंडीकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने फरार आरोपियों देवता यादव, मग्गू पटेल और राहुल पटेल पर इनाम घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और आरोपियों के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान इस सिंडीकेट से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।