फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगा गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 06 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
साइकल रैली को झंडी दिखाते अमित यादव।
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी नेताओं की साइकल पांचवें दिन भी विभिन्न इलाकों में दौडी। रैली के बाद गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां      गिनाई गई। 
विज्ञापन

जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू और पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर के बेचूपुर, सुभाषनगर, न्यू महाल, पथरा, पराहुपुर, लाठ नंबर दो, लख्मीपुर, जायसवाल स्कूल आदि इलाकों में साइकल दौड़ी इसमें नायब अहमद, कृष्णा गुप्ता, विनय यादव, राजकुमार कन्नौजिया आदि रहे। युवजन सभा की ओर से बीडी यादव पंकज की देख रेख में अलीनगर, मुगलचक आदिमें साइकल दौड़ी। इसमें यादवेश् यादव, केके केशरी, संतोष पटेल, विकास यादव, अभिजीत श्रीवास्तव, भैयालाल, बाबूलाल, विकास, राजीव आदि रहे। धानापुर में ब्लाक प्रमुख पति अमित कुमार यादव के नेतृत्व में साइकल  रैली निकाली गई। जिला  पंचायत सदस्य राजेश यादव, रामजनम यादव, आदि रहे। सकलडीहा संवादादाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह ने  बलारपुर गांव से हरी झण्डी दिखाकर साइकल रैली को रवाना किया। दिनदासपुर गांव में हुई जनसभा के माध्यम से पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह  यादव  ने   सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक बताया। इस मौके पर सिंटू  यादव, विवेक  जायसवाल, मुन्नीलाल यादव, मुसाफिर यादव, अनिल यादव,  सुरेन्द्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें