फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर खोले गए सुकन्या समृद्धि योजना का खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डाकघर की ओर से चल रहे डाक सप्ताह के तहत शुक्रवार को अलीनगर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए कैंपप लगाया गया। शिविर में भारती जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने लोगों को खाता खोलने के लिए प्रेरित किया। विभाग की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों के एकाउंट खोले गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अन्य योजनाओं के अपेक्षा इसमें ज्यादा ब्याज मिलता है। सरकार की ओर से यह बेटियों के लिए सबसे अच्छी योजना है। इसमें अमीर गरीब सभी खाता खोल सकते हैं। इससे बेटियों के आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुल सकेगा। सकलडीहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा ऐसी योजनाओं के माध्यम से पिता को भविष्य में शादी के समय होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। पीडीडीयू नगर डाकघर के मार्केटिग एक्सक्यूटिव दिनेश तिवारी ने कहा इस योजना क तहत 10 वर्ष की बालिकाओं का खाता खोला जा रहा है। इसमें 250 रुपये से डेढ़ लाख तक जमा किया जा सकता है। 21 वर्ष में पूरा होने पर भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर अखिल सिंह,पंकज जायसवाल, सैयद सरफराज, अशोक सोनकर, जितेंद्र यादव, मनोज गौड़, रमेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें