फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौबतपुर में सोमवार को देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार अभिषेक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार के धनेछा निवासी अभिषेक बाइक से नौबतपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण दो लोग घायल हुए थे, जिनमें एक की मौत हो गई है। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक मृतक की पूरी पहचान की जानकारी नहीं हो सकी थी। उधर, परिजनों को आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हुई। हादसे की वजह जानने के लिए वे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें