फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.30 करोड़ से अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी, यूपीपीसीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जा रही फ्री कोचिंग योजना में जल्द ही अपने भवन में संचालित होगी। पड्या गांव में 1.30 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इस भवन का शिलान्यास शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युृदय कोचिंग योजना चलाई जा रही है। वर्तमान में यह कोचिंग किसी न किसी कॉलेज में चलाई जाती है। अब शिक्षा विभाग इसके लिए अपना भवन तैयार करा रहा है। शिलान्यास करते हुए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह योजना 16 फरवरी 2021 को वसंत पंचमी के दिन शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब छात्र क्षेत्र जो महंगी कोचिंग नहीं कर पाते हैं उन्हें अपने जिले में ही आईएएस आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर बनने की मुफ्त तैयारी कराना है। इसी योजना में बच्चों को ऑफलाइन ऑनलाइन कोचिंग दिया जाएगा इस योजना के तहत सरकार की ओर से गरीब बच्चों लाइब्रेरी, वाईफाई, टैबलेट आदि की सुविधाएं दी जा रही है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, डीसी मोहसिन, सहायक विद्यालय प्रबंध समिति विष्णु यादव, सुधीर सिंह, सुरेश मौर्य, विवेक सिंह, धीरज, अखिलेश तिवारी, अभिषेक जायसवाल, अंकित जायसवाल, गोपाल पासवान, सुभाष मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें