सकलडीहा। स्थानीय ब्लॉक के धरहरा गांव निवासी अभय सिंह ने भारतीय कायकिंग एवं कैनोइंग संघ की ओर से मध्य प्रदेश के भोपाल में 19 से 22 मई तक आयोजित चार दवसीय कैनो बोट रेस में प्रतिभाग किया। इसमें अभय सिंह ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत का जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
धरहरा गांव के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग सुभाष सिंह के पुत्र अभय सिंह को बचपन से ही खेल के प्रति काफी रूचि रही है। भारतीय कायकिंग एवं कैनोइंग संघ की ओर से र दिवसीय कैनो बोट रेस प्रतियोगिता में वाणिज्यिक कर कार्यालय भोपाल वृत्त चार के अभय सिंह ने दो हजार मीटर में रजत पदक प्राप्त किया है। पांच सौ मीटर में स्वर्ण पदक एवं 500 मीटर टीम इवेंट में कास्य पदक प्राप्त किया। अभय ने 200 मीटर में रजत पदक और 200 मीटर टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, नान्हक पांडेय आदि ने बधाई दी है।