फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : अपने-अपने प्रत्याशी की जीत पर अडिग राजनीति के मठाधीश

Tue, 27 Apr 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली कंदवा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होते ही हार-जीत को लेकर मठाधीश गुणा-गणित करने में जुट गए हैं। कोई जातीय आंकड़े को आधार मानकर अपने प्रत्याशी की जीत बता रहा है,तो कोई पार्टी के वोट बैंक पर विश्वास जमाए हुए है। समर्थकों का आलम यह है कि वह अपने-अपने प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे हैं। बूथों पर मतों का ग्राफ भले ही उनके पक्ष में न रहा हो, मगर वह हार मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो गया। छिटपुट घटनाओं के साथ मतदान कुल मिलाकर शांत रहा। अब लोगों की निगाहें 2 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। प्रत्याशियों को जिताने का ठेका लेने वाले मठाधीश अपने- अपने प्रत्याशियों की जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।

 
विज्ञापन

कोई जातीय आंकड़ों के आधार पर जीत सुनिश्चित मानकर चल रहा है तो कोई पार्टी की लहर व विकास के नाम पर अपनी जीत पक्की समझ रहा है। बरहनी में कहीं पिछड़ी जाति तो कहीं सवर्ण मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। अधिकांश प्रत्याशियों के समर्थक अपनी जीत पक्की मानकर चल रहे हैं।

कुछ जगहों पर प्रत्याशी पिछड़ी व अनुसूचित जाति के मतदाताओं के ध्रुवीकरण होने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि समर्थक अपने प्रत्याशी की हार सुनने को तैयार नहीं हैं। क्षेत्र के बरहनी,अमड़ा, कंदवा,पई,असना,अरंगी स्थित तिराहे चौराहे पर मंगलवार को सियासी चर्चाओं में हार जीत का दावा व आंकड़ों पर चर्चा होती रही। कौन प्रत्याशी जीतेगा इसका फैसला आगामी 2 मई को होने वाली मतगणना में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें