हनुमान जयंती के
अवसर पर नगर के नई सट्टी जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय
कार्यक्रम के तहत शनिवार को भक्तों ने हनुमान जी की भव्य आरती की।
मंदिर पर अखंड हरिकीर्तन एवं हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मध्याह्न
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने हनुमान जी की भव्य आरती की।
तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
कुछ उत्साही भक्तों ने केक भी काटा।
हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा समिति के लोग मंदिर की फूलमालाओं एवं विद्युत
लताओं से आकर्षण ढंग से सजावट की थी। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया
गया था।