फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशुओं को चारा देने गया था युवक, हौद में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पशुओं को चारा देने गया था, तभी उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह पानी से भरे हौद में गिर गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
नरौली गांव निवासी पवन यादव (20) सुबह करीब छह बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला में जानवरों को चारा देने गया था। पिता कमलेश यादव ने बताया कि इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और संतुलन बिगड़ने से वह पास में बने पानी से भरे हौद में जा गिरा। कुछ देर बाद जब परिजन पशुशाला पहुंचे तो पवन को हौद में पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार पवन को पहले से मिर्गी की बीमारी थी और उसका उपचार चल रहा था। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें