पीडीडीयू नगर।
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए बीए, बी.कॉम व बी.एससी (मैथ/बायो) प्रथम वर्ष तथा एमए (हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, मध्य इतिहास, भूगोल) और एम.कॉम प्रथम वर्ष के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की शुरुआत हो चुकी है। 15 मई से 25 जून 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। यह सूचना महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने दी।