शहाबगंज। थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार की देर शाम सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। एक गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में सोमवार की भोर 4 बजे दम तोड़ दिया।
चकिया की तरफ से पार्टी मनाकर डीएल 2सीएई 3403 का वाहन तेज रफ्तार में चंदौली की जा रहा था। वह जैसे ही लटांव गांव के पास पहुंचा कि गांव निवासी घासी राम (50) व सैयदराजा थाना के तेजोपुर डढ़ीया गांव के अनिष उर्फ गोलू (18) को धक्का मारते हुए आगे निकल गया। आगे फत्तेपुर गांव के पास मानिकपुर गांव निवासी मुन्ना राम अपनी बहन शीला देवी व भांजे बंटी को लेकर बडगांवा गांव छोड़ने जा रहे थे, लेकिन वाहन चालक उनको भी धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार था की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
सड़क पर मुन्ना राम (24), शीला देवी (36) व बंटी (20) घायल होकर छटपटाने लगे। ग्रामीणों ने चोंट गंभीर देख पुलिस को सूचना दी और एबुलेंस से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर चोट देकर तीन को ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां शीला देवी व बंटी का इलाज चल रहा है। मुन्ना राम की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी जगत नारायण पटेल ने बताया कि मुन्ना राम की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।