फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज पटना से अहमदाबाद के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर से बंगलूरू (एसएमवीबी) और चर्लपल्ली के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें अब अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही 17 जुलाई को पटना से अहमदाबाद के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमवीबी बंगलूरू स्पेशल 31 अगस्त तक (27 जुलाई और 1 अगस्त को छोड़कर) रोजाना चलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 03252 एसएमवीबी बंगलूरू-दानापुर 2 सितंबर तक (29 जुलाई और 3 अगस्त को छोड़कर) रोजाना चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07091 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 18 और 25 जुलाई को चर्लपल्ली से तथा 20 और 27 जुलाई को दानापुर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 17 जुलाई को गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल भी चलाने की घोषणा की है।
यह ट्रेन रात 10:30 बजे पटना से रवाना होकर पीडीडीयू, कानपुर, कोटा, रतलाम और छायापुरी होते हुए तीसरे दिन तड़के 2:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें