फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 16 अमीनों पर 441 गांवों में वसूली का जिम्मा, 55 में 39 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में राजस्व वसूली की व्यवस्था कर्मचारियों की भारी कमी से प्रभावित हो रही है। 441 राजस्व गांवों में वसूली के लिए संग्रह अमीनों के 55 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इस समय केवल 16 अमीन ही तैनात हैं। प्रत्येक अमीन पर कई-कई गांवों की जिम्मेदारी होने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली बिल, बैंक ऋण, पारिवारिक न्यायालय और अन्य सरकारी देयों की वसूली का कार्य संग्रह अमीन और संग्रह अनुसेवकों के माध्यम से कराया जाता है। इसके लिए 55 संग्रह अमीनों के पद स्वीकृत हैं लेकिन 39 पद लंबे समय से रिक्त हैं। वर्तमान में 16 अमीन और 42 संग्रह अनुसेवक कार्यरत हैं।
वहीं, तहसील की चारों परगनाओं बढ़वल, महुआरी, बरह और महराईच में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ लिपिक के कुल आठ स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल एक वरिष्ठ सहायक की तैनाती है। कर्मचारियों की कमी के कारण राजस्व संबंधी कार्यों के साथ वसूली व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। अमीनों का कहना है कि निर्धारित वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए उन्हें दिनभर विभिन्न गांवों का दौरा करना पड़ता है।
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं होने पर नियमानुसार नोटिस की कार्रवाई के बाद भूमि कुर्क करने जैसी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी पड़ती हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते एक-एक अमीन पर कई गांवों का अतिरिक्त भार है जिससे कार्य निष्पादन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से उच्चाधिकारियों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें