फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 4 बीघे गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
नौगढ़ के सेमरा में गेंहू के फसल में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की दोपहर में खेतों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार हवा के झोंके से आपस में सट गए। शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघे खेत की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई।
विज्ञापन

खेतों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। इसी क्रम में सेमरा गांव में किसानों ने गेहूं की कटाई कर एक जगह रख दिया था। वे फसल को घर ले जाने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर में खेत से ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार हवा के झोंके से आपस में सट गए और शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं पर गिरी ओर आग लग गई।
आग की उठती लपटें देख कर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े और लाठी डंडे से पीटकर व पानी फेंककर आग बुझाना शुरू किया। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। इस दौरान आग से मेघ नारायण चौरसिया, राम चंद्र चौरसिया, अशोक चौरसिया और अनिल चौरसिया की लगभग 4 बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

सभी किसानों की खेती अशोक चौरसिया की ओर से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी गई थी और शुक्रवार की शाम उसे घर ले जाने की तैयारी थी। बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक संजय पासवान ने मौका मुआयना किया। कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और इसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें