भूपौली चाहनिया से पकड़ी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
- फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। चहनिया ब्लॉक के भूपौली-चहनिया मार्ग से पकड़ी संपर्क मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया की जगह 64 लाख रुपये से लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण यादव की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने लघु सेतु की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेतु बनने से क्षेत्र के करीब 15 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
ग्रामीणों के अनुसार संपर्क मार्ग पर नहर पर बनी पुलिया करीब पांच साल से क्षतिग्रस्त है।
पुलिया का रैंप और रेलिंग टूट गई है, जबकि सड़क पर गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में कीचड़ और फिसलन के चलते दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सकलडीहा के समाजवादी पार्टी विधायक प्रभुनारायण यादव ने भी उठाया था।