चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो में सिंचाई विभाग के समीप लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब एक चूहा कूद गया। इससे हुए शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफॉर्मर जोरदार धमाके के साथ जल गया।
ट्रांसफॉर्मर जलने से करीब दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के रात के करीब साढ़े 10 बजे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि चूहा कूदने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई जाएगी।