फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती पर समाज की एकजुटता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भभुआ जिला मुख्यालय स्थित गुलजार वाटिका में मंगलवार को जायसवाल कलवार सर्ववर्गीय समाज की ओर से भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों को अंगवस्त्र और तैलचित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम का समापन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल और जायसवाल संगठन के जिलाध्यक्ष ददन जायसवाल ने किया। इस दौरान कौशल किशोर जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, मुकुल जायसवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें