फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर के घर नोटिस चस्पा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव में 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर अमन यादव के घर बुधवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। साथ ही समय पर पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

बलुआ थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि चकरा गांव निवासी अमन यादव पुत्र जीयूत यादव और त्रिलोकी यादव पुत्र शिवमूरत यादव के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज है। नौ मार्च 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्रिलोकी यादव को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमन यादव भाग गया था। तब से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की घोषणा की है। बुधवार को पुलिस टीम ने चकरा गांव पहुंचकर मुनादी कराई और आरोपी के घर पर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया।
पुलिस ने चहनियां कस्बा, बलुआ क्षेत्र और न्यायालय परिसर में भी नोटिस चस्पा कर आरोपी को निर्धारित अवधि के भीतर उपस्थित होने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि इसके बाद भी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें