फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11 जून को होगी बाढ़ आपदा की मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 11 जून को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 4:45 बजे तक टेबल-टॉप एक्सरसाइज आयोजित कर विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, बंधी प्रखंड, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशासन के अनुसार 11 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक जिले की विभिन्न तहसीलों में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों के आधार पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा राहत तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में यह कार्यक्रम होगा। पसहटा में गंगा बाढ़ का दृश्य तैयार होगा : सकलडीहा तहसील के ग्राम पसहटा में गंगा नदी के बाढ़ का पानी गांव में भर जाने की काल्पनिक स्थिति बनाई जाएगी।
यहां खोज एवं बचाव अभियान, राहत शिविर, बाढ़ चौकी, पशु शिविर तथा फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना कर राहत कार्यों का अभ्यास होगा।
आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की होगी वास्तविक परीक्षा : अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान संचार व्यवस्था, राहत सामग्री वितरण, बचाव संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की वास्तविक क्षमता का आकलन किया जाएगा। साथ ही अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर भविष्य के लिए सुधारात्मक कदम भी तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें